Azadi ka Amrit Mahotsav, report of 12 Aug, Umari and Aseni, Auraiya

Village Name: Umari and Aseni, Auraiya

Har Ghar Tiranga Images

विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर औरैया में आज दिनांक 12 अगस्त 2022 को हर घर झंडा तिरंगा कार्यक्रम के तहत ग्राम उमरी और ग्राम असैनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डॉ इकरार अहमद प्राचार्य विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय और कार्यक्रम अधिकारी डॉ यश कुमार के कुशल निर्देशन में संचालित हुआ। आज के दिन सभी स्वयंसेवकों ने हर घर में जाकर झंडे का वितरण किया। इसके साथ लोगों को आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आदि विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया। इसके साथ लोगों को साफ सफाई के प्रति विशेष रूप से आग्रह किया गया और प्रधानमंत्री के सफाई अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा।