Har Ghar Tiranga Images
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की आख्या दिनांक 13 अगस्त 2022
राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर कानपुर देहात में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को ग्राम दस्तमपुर में सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ-साथ महाविद्यालय की प्राचार्य तथा समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे l
स्वयं सेवकों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन काल से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया आज के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीणों को सरकार की वर्तमान में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं जिसमें आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री आवास योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना आदि से जागरूक कराया गया ग्राम प्रधान प्राचार्य समस्त अध्यापकों के सहयोग से सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया l

