हर घर तिरंगा कार्यक्रम | मोहम्मदपुर, मुरैता, तूसरौर तथा दरेहटा

Village Name: मोहम्मदपुर, मुरैता, तूसरौर तथा दरेहटा

Har Ghar Tiranga Images

आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा  कार्यक्रम  के अंतर्गत छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर संबद्ध बाबू राम सिंह महाविद्यालय मोरवा उन्नाव के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक पांडे जी आज दिनांक 13 अगस्त 2022 ग्राम मोहम्मदपुर, मुरैता, तूसरौर तथा दरेहटा के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर  के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली ।  हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के लिए जीवन, परिवार, संबंध और भावनाओं से भी ज्यादा महत्वपूर्ण था हमारे देश की आजादी और इसके लिए उन्होंने अपनी जान की भी परवाह भी नहीं की ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन वृत्त से ग्रामीणों को अवगत करया ।  मानव इतिहास में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एक अनोखी मिसाल है। इसमें सभी वर्गों के लोगों ने सभी प्रकार की जाति, पंथ, या धर्म से ऊपर उठकर एवं एकजुट होकर एक उद्देश्य के लिए काम किया था। यह एक पुनर्जागरण था, यह लोगों की विभिन्न पीढ़ियों का संघर्ष और बलिदान था जिसके परिणामस्वरुप स्वतंत्रता प्राप्त हुई और राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ।

विश्वविद्यालय के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर द्वारा ग्रामीणों से एक मुट्ठी अनाज दान देने के लिए भी आग्रह किया गया दान से प्राप्त अनाज गांव के सबसे गरीब व्यक्ति को प्रदान किया जाएगा.

 

 

 

 

जय हिन्द जय भारत