Gaon me yogatsav

Village Name: Nagla bani Bakewar

Uploaded By: Dr. Manoj Kumar Yadav

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून 2023 को विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार जनता कॉलेज, बकेवर, इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मनाया जा रहा “गांवों में योगोत्सव कार्यक्रम” का आयोजन ग्राम “नगला बनी” बकेवर व तत्पश्चात कालेज प्रांगण में किया गया। योगोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष कॉलेज प्राचार्य डॉ.आर.के. त्रिपाठी तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बकेवर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव तथा कार्यक्रम पतंजलि योग गुरु अरविंद चौधरी जी के संयोजन में शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. त्रिपाठी ने योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया कि योग सबसे पहले भारत में ही शुरू किया गया था। जिसके जन्मदाता पतंजलि ऋषि थे। योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है योग गुरु अरविंद चौधरी ने ओउम् की ध्वनि का पांच बार उच्चारण करते हुए अन्य योग मंत्रों का उच्चारण किया। तत्पश्चात भश्रिका, कपाल भाती, अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी आदि प्राणायामों का अभ्यास कराया। साथ ही साथ सूक्ष्म व्यायाम का भी अभ्यास कराया। वाह्य प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार व ताड़ासन का भी अभ्यास कराया तत्पश्चात शांति पाठ करा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार यादव ने सभी अतिथियों, ग्राम वासियों सहित एनएसएस स्वयंसेवकों का धन्यवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम में ग्राम नगला बनी निवासी आशीष यादव, अरुण कुमार, आरूष, मोहर सिंह, पान सिंह, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंजलि वअन्य सदस्याएं तथा कॉलेज परिवार के डॉ डीजे मिश्रा, कोमल सिंह, पवन सक्सेना, सुबोध शुक्ला, देवेश चतुर्वेदी आकाश चौधरी, स्वतंत्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, शैलेंद्र गौतम, राजकुमार बाथम, अनिल कुमार, अमर सिंह तथा स्वयंसेवक दुर्गा, श्रेयस पाठक, दुष्यंत कुमार, अंशुल पाठक आदि उपस्थित रहे।